फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में एक-दूजे को दिल देने की भूल कर बैठे, फिर यूं जान गंवाकर चुकानी पड़ी कीमत

Sun, 23 Jul 2017 10:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के इटावा में एक इंटर कालेज में दोनों ने साथ-साथ पढ़ाई की इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई और फिर दोनों एक दूजे को दिल देने की भूल कर बैठे। भूल इसलिए क्योंकि इसकी कीमत दोनों को अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी। 
विज्ञापन

 

डेमो
ये मामला इटावा के बकेवर इलाके का है। यहां राहुल (24) पुत्र अशोक दोहरे और डाली (22) उर्फ प्रतिभा पुत्री विमलेश दोहरे के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने महेवा के लोकमान्य रूरल इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि शनिवार की रात करीब साढ़े सात बजे राहुल शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था।
 

डेमो
काफी समय बाद भी न लौटने पर भाई सौरभ उसे खोजने निकला। गांव से करीब आधा किमी दूर पड़ोसी गांव मेहंदीपुर में आश्रम के पास राहुल का शव पेड़ पर दुपट्टे से लटका मिला। नाक से खून निकल रहा था। परिजनों ने शव उतारकर यूपी-100 पुलिस को सूचना दी। घर में रोना-पिटना मचा ही था कि...     

डेमो
करीब 12 घंटे बाद सुबह डाली के भी फांसी लगा लेने की खबर फैल गई। डाली ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाई थी। पुलिस ने अंदर से बंद कमरे का ताला तोड़कर शव को उतारा। 

 
विज्ञापन

राहुल के पिता अशोक दोहरे - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष जेपी पाल ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों शादी करना चाहते थे। युवती के परिजन बदनामी के डर से राजी नहीं थे। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। युवक के पिता अशोक ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है, हालांकि उसने कोई तहरीर नहीं दी है। 


-प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
-युवक के 12 घंटे बाद युवती भी फंदे पर झूली
-इटावा के बकेवर क्षेत्र में दो मौतों से कोहराम
-पुलिस ने कहा, युवती के परिवारीजन शादी के लिए तैयार नहीं थे
-युवक के पिता ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें