फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी सिंघम से बोलीं लड़कियां- 'कॉलेजों के बाहर अब भी लग रही लड़कों की भीड़, कुछ करिए मैडम'

Sun, 23 Jul 2017 09:32 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर की एसएसपी सोनिया सिंह स्कूली छात्राओं के बीच बोलती हुई - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रोमियो स्क्वायड बनने के बावजूद कॉलेजों के बाहर लड़कों की भीड़ लगी रहती है। पुलिस चौराहों पर बैठी रहती है और लड़के छात्राओं से बदतमीजी करते हैं। इन पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार कोे पांडु नगर स्थित मदर टेरेसा एजूकेशन सेंटर में आयोजित ‘पुलिस की पाठशाला’ में छात्राओं ने बेबाकी से सवाल किए।

 

छात्राओं ने लगा दी सवालों की झड़ी

एसएसपी सोनिया सिंह से स्कूली छात्रा सवाल करती हुई - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
एसएसपी सोनिया सिंह ने छात्राओं के सवालों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासा शांत की। खाकी वर्दी में महिला अधिकारी को अपने पास देखकर छात्राओं ने सवालों की झड़ी लगा दी। कुछ पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की तो किसी पर सवाल उठाए।

एसएसपी ने छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि छेड़छाड़ के मामलों में डरने के बजाय पुलिस को सूचित करें। बच्चों ने पुलिस पर भ्रष्टाचार बढ़ाने की बात कही तो उन्होंने उसे स्वीकारते हुए कहा कि अब काफी सुधार हो गया है। पुलिस के साथ समाज को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

माता-पिता को ध्यान देना चाहिए कि छोटे-छोटे बच्चे मोटरसाइकिल न चलाएं। इस मौके पर प्रबंधक सैमुअल सिंह, रीना सिंह (प्रधानाचार्य, मदर टेरेसा), मीना सिंह (प्रधानाचार्य ईश्वरीगंज) , हेलिना सिंह (प्रधानाचार्य केपीआईसी), अमरेश त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे।


 

एसएसपी से पूछे गए सवाल और उनके जवाब

स्कूली छात्रा सवाल करती हुई
सवाल- एंटी रोमियो स्क्वायड बनाया गया है इसके बावजूद भी स्कूलों के बाहर आवारा लड़के खड़े रहते हैं। उन पर रोक क्यों नहीं लगाई जाती?- मुस्कान, छात्रा
जवाब- छेड़खानी से रोक के लिए सुप्रभात और एंटी रोमियो टीम काम कर रही है। अगर कहीं ऐसा होता है तो छात्राएं भी पुलिस का सहयोग करें।

सवाल - पुलिस यातायात नियम तोड़ने पर लोगों को पकड़ती है और पैसे लेकर छोड़ देती है। ऐसा क्यों? - प्राची सिंह, छात्रा
जवाब- ट्रैफिक पुलिस ने आन स्पॉट फाइन की व्यवस्था की है। इसलिए लीगल तरीके से फाइन के तौर पर पैसे लिए जाते हैं। जिससे कोई दोबारा कोई गलती न करे।

सवाल- हेलमेट के लिए पुलिस सिर्फ जनता को ही पकड़ती है जबकि स्वयं उस निमय का पालन नहीं करती। उन पर एक्शन क्यों नही होता?- सुदीप पाल, छात्र
जवाब- पुलिस को भी नियमों का पालन कराया जा रहा है। 25 पुलिसकर्मियों की गाड़ियां सीज की गई है। यह निरंतर चलता रहेगा।

महिला अफसर देख छात्राएं उत्साहित

स्कूली छात्राएं - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
पुलिस के इतने बड़े अधिकारी को पहली बार सामने देखा है। इतनी शालीन हैं लोग बेवजह पुलिस को बुरा कहते हैं। - प्राची सिंह

छात्रा एसएसपी को देखकर बहुत ऊर्जावान हो गई हूं। उन्हीं की तरह आईपीएस बनकर समाज सेवा करना चाहती हूं। - मुस्कान पाल

छात्रा अभी तक पुलिस को देखकर डर लगता था लेकिन पहली बार बातचीत करने के बाद बहुत अच्छा लग रहा है। - उर्वशी


 
विज्ञापन

एसएसपी ने दिए टिप्स

एसएसपी सोनिया सिंह को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिवादन करती स्कूली छात्राएं - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
- 18 साल से कम बच्चे गेयर वाले वाहन न चलाएं
- हेलमेट लगाकर चलें, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें।
- कोई भी हादसा हो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें
- छेड़छाड़ की सूचना तत्काल डायल 100 पर दें
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें