हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे की मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार ई-रिक्शा की छत पर खड़े होकर एक युवक ने फिल्मी धुन पर नाचते हुए खतरनाक स्टंट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो में युवक बेखौफ अंदाज में ई-रिक्शा की छत पर खड़ा होकर फिल्मी गानों की धुन पर डांस करता दिखाई दे रहा है। उसके इस करतब को देखकर राहगीर हैरान रह गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने युवक के इस बेहूदा करतब को गैर-जिम्मेदाराना और जानलेवा करार दिया।