मौत का कारण स्पष्ट नहीं
सुबह जब तलाश की गई, तो वह मृत अवस्था में खेत में मिला। उन्होंने बताया कि कुलदीप कुछ समय से मानसिक तनाव में था और शराब का सेवन करता था। परिवार का कहना है कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, जांच के बाद ही पता चल सकेगा। फील्ड यूनिट ने मौके से शराब की बोतल, डिस्पोजल गिलास, नमकीन, गुटखा–बीड़ी और कुछ दवाएं बरामद की हैं।
शराब का आदी था मृतक
पुलिस ने साक्ष्य कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी योगेश कुमार तिवारी ने बताया कि शव खेत में पड़ा मिला है। शरीर पर किसी प्रकार की चोट का निशान नहीं है। मृतक शराब का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक की मां रामश्री की सूचना पर आवश्यक कार्रवाई शुरू की है।