फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ये मेरी जिंदगी का आखिरी वीडियो है, बोलकर- बीबीए छात्र ने ट्रेन से कटकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 12 Nov 2025 11:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कल्याणपुर में बीबीए छात्र ने मंगलवार देर रात सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया और बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर जान दे दी। वीडियो में छात्र ने "जिंदगी से ऊब जाने" की बात कही, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी से बीबीए कर रहे छात्र ने मंगलवार देर रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड कर बुधवार सुबह ट्रेन से कट कर जान दे दी। वीडियो में वह बोल रहा है कि ये वीडियो मेरी जिदंगी का आखिरी वीडियो है। मैंने बहुत गलतियां की हैं। मैं जिंदगी से ऊब चुका हूं।

विज्ञापन

अब सुसाइड करने जा रहा हूं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई । सुसाइड क्यों किया है, इसका कारण स्पष्ट नहीं है। कल्याणपुर बारासिरोही निवासी अंजेंद्र सिंह यादव का बेटा छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से बीबीए की पढ़ाई कर रहा है।

रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

ट्रेन से कटकर दे दी जान
मंगलवार देर रात उसने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया, जिसमें वह बोल रहा है कि ये वीडियो मेरी जिंदगी का आखिरी वीडियो है, मैंने बहुत गलतियां की हैं। मैं जिंदगी से ऊब चुका हूं। अब सुसाइड करने जा रहा हूं। बुधवार सुबह 7:45 बजे उसने कल्याणपुर में रेलवे ट्रैक के पिलर नंबर 124 के पास लेटकर जान दे दी।

विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

http://

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी। परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि, अभी सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं है। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि छात्र ने सुसाइड किया है। परिजनों को सूचना दे दी है। अगर वो कोई तहरीर देते हैं, तो कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें