फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: बरात में घोड़ा नचा कर घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Tue, 02 May 2023 11:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में एक बरात में घोड़ा नचाने के बाद घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना में उसका घोड़ा भी घायल हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में बेरी कुरारा मार्ग पर एक बरात में घोड़ा नचाने के बाद घर जा रहे युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार रात करीब दस बजे बेरी कुरारा मार्ग पर देवीगंज गांव के पास बरात में घोड़ा नचाने के बाद वापस घर जा रहे बेरी गांव निवासी राजू पाल (35) पुत्र महावीर पाल को ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पटेल ने बताया कि ट्रक की टक्कर से युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। शव को मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचना दी गई है। वहीं घटना में उसका घोड़ा भी घायल हो गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें