फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: चुनावी रंजिश में दबंगों ने महिला से की मारपीट, आग के हवाले किया

Sat, 26 Feb 2022 11:56 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हमीरपुर जिले में भरुआसुमेरपुर थाना क्षेत्र के मौहर गांव में शुक्रवार रात प्रधानी चुनावी रंजिश के चलते तीन लोगों ने महिला के साथ जमकर मारपीट की और उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। गंभीर हालत में महिला को एंबुलेंस की मदद से पीएचसी सुमेरपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। मौहर गांव निवासी झुलसी महिला सूरजकली (50) पति शिवप्रसाद ने बताया कि दीपक कलार पिछले दिनों हुए चुनाव में वोट मांगने आया था तो मना कर देने से रंजिश मानने लगा था। शुक्रवार देर रात उसने अपने सहयोगी शालू तथा रेखा के साथ मिलकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की।

बाद में मिट्टी का तेल डाल कर आग के हवाले कर दिया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल लाया गया। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया कि महिला का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें