फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: छह माह की मासूम समेत महिला ने खुद को आग लगाकर दी जान, घरेलू कलह से थी परेशान

Mon, 15 Apr 2024 02:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर में गृह कलह से परेशान महिला ने छह माह की बेटी के साथ आग लगाकर जान दी। महिला की चार साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
महिला व बच्ची की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में मुस्करा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पहाड़ी के डेरा में विवाहिता ने गृह कलह के चलते अपनी छह माह की बेटी के साथ ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा ले गए जहां मौजूद चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। फिलहाल अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


थाना मुस्करा के पहाड़ी डेरा निवासी उत्तम सिंह की पत्नी किरन (29) ने सोमवार को सुबह 8 बजे घर में हुई कहासुनी के बाद बेटी आराध्या (6 माह) को गोद में लेकर आग लगा ली। आनन-फानन परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा ले गए जहां मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज करने के बाद 80 प्रतिशत जला होने के कारण मेडिकल कॉलेज उरई के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई। सूचना पर मृतका की मां सुखवाती भी परिवारवालों के साथ मौके पर पहुंच गई। मां सुखवाती ने बताया कि मायके से अभी दो दिन पहले ही आई है। क्योंकि सोमवार को ही नातिन का मुंडन बेघाय बल्लाय के देवी मंदिर में करने जाना था। उत्तम की शादी चार वर्ष पूर्व  जिला महोबा गौहरारी गांव निवासी भगवान सिंह राजपूत की पुत्री किरन के साथ हुई थी। इंस्पेक्टर शशि पांडे ने बताया कि फिलहाल उनके पास तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें