फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: रेलवे क्रॉसिंग में फंसा ट्रक, कई ट्रेनें रुकीं...पुलिस हाइड्रा की मदद से हटाने के प्रयास में जुटी

Fri, 27 Jun 2025 10:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: जेके सीमेंट फैक्ट्री से सीमेंट लाद कर डंपिंग ग्राउंड आ रहा था। तभी कस्बे के रेलवे क्रॉसिंग पर लंबा ट्रक होने की वजह से फंस गया, जिससे रेलवे का गेट नहीं बंद हो पा रहा है।
विज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसा हुआ ट्रक - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर कस्बे में जेके सीमेंट से माल लाद कर आ रहा ट्रक शुक्रवार शाम को रेलवे क्रॉसिंग में लंबाई की वजह से फंस गया। गेट न बंद होने से पैसेंजर ट्रेन करीब एक घंटे से आउटर पर खड़ी हुई है।

जेके सीमेंट से रेलवे स्टेशन डंपिंग ग्राउंड में ट्रांसपोर्ट की गाड़ियों के द्वारा सीमेंट लाई जाती है, जो डंपिंग ग्राउंड में उतारने के बाद रैक में लोड होती है। शुक्रवार को शाम करीब आठ बजे एक ट्रक जेके सीमेंट फैक्ट्री से सीमेंट लाद कर डंपिंग ग्राउंड आ रहा था।

विज्ञापन

कई ट्रेनें रोकी गई हैं
तभी कस्बे के रेलवे क्रॉसिंग पर लंबा ट्रक होने की वजह से फंस गया, जिससे रेलवे का गेट नहीं बंद हो पा रहा है। इस कारण से मानिकपुर से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन करीब एक घंटे से आउटर पर खड़ी हुई। ट्रेन के खड़ी होने से सवारियां परेशान रही। 
विज्ञापन

ट्रक को हटवाने के प्रयास जारी
वही, लंबे ट्रक को निकलवाने के लिए आरपीएफ के घाटमपुर चौकी इंचार्ज राजकुमार सहित रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है और वह हाइड्रा आदि मंगाकर ट्रक को हटवाने के प्रयास में जुटे हुए है। वहीं सवा नौ बजे चित्रकूट एक्सप्रेस भी स्टेशन पर आ गई थी। वह भी गेट न बंद होने से खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें