फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: शराब के नशे में भिड़े जनाती-बराती, दुल्हन का शादी से इनकार, बैरंग लौटी बरात

Tue, 03 Jun 2025 06:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
रौली बुजुर्ग के मजरा झांझरिया डेरा में सोमवार रात कन्या पक्ष एवं वर पक्ष शराब के नशे में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। मंगलवार सुबह तक सुबह समझौता का दौर चलता रहा, लेकिन बात नहीं बनी और बरात को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन


झांझरिया डेरा निवासी राजेश निषाद ने बताया कि उसकी पुत्री की बरात कुरारा थानाक्षेत्र के सिमरा गांव से सोमवार को आई थी। कन्या पक्ष के भरोसीलाल ने बताया कि द्वारचार के दौरान शराब के नशे में धुत बरातियों का जनातियों से विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई। विवाद बढ़ने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन दुल्हन शादी को तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें