फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: नाला पार करते समय तेज बहाव में बह गई किशोरी, खेत से गांव लौटते समय रपटे पर हुआ हादसा

Sun, 30 Aug 2026 07:35 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
नाले में किशोरी की तलाश करते पुलिसकर्मी व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुरैनी और उपरहंका गांव के बीच रविवार शाम खेत से गांव लौट रही किशोरी नाला पार करते समय तेज बहाव में बह गई। रपटे पर मौजूद दो लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी के बहाव में बह गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई। देर शाम तक किशोरी का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


पुरैनी निवासी साधुराम की बेटी प्रियांशी (15) शाम खेत में बने डेरा से पैदल गांव लौट रही थी। पुरैनी-उपरहंका मार्ग पर बने रपटे के ऊपर नाले का पानी बह रहा था। प्रियांशी रपटा पार कर रही थी, तभी पानी के तेज बहाव में बह गई। रपटे पर मौजूद राघवेंद्र और दीना ने उसे बहते देखा और बचाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नही हो सके। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

जलालपुर थाना प्रभारी रवि कुमार और तहसीलदार रविंद्र पाल मौके पर पहुंचे। रपटे के ऊपर करीब एक फीट पानी बह रहा था। बाद में पानी का बहाव घटने लगा। पुलिस, गोताखोर और ग्रामीणों ने नाले के किनारे तलाश शुरू की। करीब एक किलोमीटर आगे स्थित चेकडैम तक किशोरी की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी के मिलने तक तलाश जारी रहेगी। प्रियांशी छह बहनों और एक भाई में सबसे छोटी है। उसके पिता साधुराम किसान हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें