फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर भिड़े टैंकर- ट्रॉला, दो की मौत, तीन लोग घायल

Tue, 03 Dec 2024 11:44 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। टैंकर और ट्रॉला की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हमीरपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के मवैया गांव के पास कानपुर सागर हाईवे (एनएच-34) पर करीब 9:30 बजे टैंकर और ट्रॉला में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मौदहा में भर्ती कराया गया है। घटना के चलते हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ राजेश कमल ने बताया कि दो लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन


शवों की शिनाख्त कराने की कोशिश जारी है। घटना में पौथिया निवासी मनोज कुमार (32) पुत्र रामदयाल व अन्य एक अज्ञात को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। महोबा निवासी वीरेंद्र कुमार (23) पुत्र दीनदयाल को साधारण चोट थी वह सीएचसी से इलाज कराकर चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें