फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: हाथों में गुलाब लेकर डीएम ऑफिस पहुंचे छात्र, प्रधानाचार्य पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

Fri, 16 Oct 2026 12:08 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हाथों में गुलाब के फूल लेकर अनोखे अंदाज में जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। छात्रों ने प्रधानाचार्य रामनिवास श्रीवास और कुछ शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि स्कूल में उनके मोबाइल जब्त कर लिए गए और वापस करने के एवज में 500-500 रुपये का जुर्माना वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
छात्रों से बातचीत करते अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ अनोखा विरोध जताया। छात्रों ने हाथों में गुलाब के फूल लेकर जिलाधिकारी कार्यालय का रुख किया और न्याय की गुहार लगाई। छात्रों का आरोप है कि स्कूल के प्रधानाचार्य रामनिवास श्रीवास और कुछ शिक्षक उनके साथ लगातार अभद्र व्यवहार कर रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई और मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ रहा है।

विज्ञापन

छात्रों ने डीएम को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि स्कूल प्रशासन द्वारा उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। आरोप है कि परीक्षा के बाद मोबाइल वापस करने की एवज में छात्रों से 50-500 रुपये का अवैध जुर्माना मांगा जा रहा है। जब छात्रों ने इसका विरोध किया, तो प्रधानाचार्य ने कथित तौर पर एक छात्र का कॉलर पकड़कर मारपीट की और उनके साथ गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार किया।

Trending Videos
विज्ञापन

http://



रस्टीगेट और परीक्षा में फेल करने की धमकी

छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य उन्हें स्कूल से रस्टीगेट करने और आगामी परीक्षाओं में फेल कर देने की लगातार धमकियां दे रहे हैं। छात्रों का दावा है कि उन पर छात्र नेता अभय प्रताप सिंह के खिलाफ झूठी गवाही देने का भी दबाव बनाया जा रहा है। इन तमाम हरकतों से डरे-सहमे छात्रों ने हाथों में शांति के प्रतीक गुलाब के फूल लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की और प्रधानाचार्य सहित दोषी शिक्षकों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें