फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: महाराणा प्रताप जयंती जुलूस में हुआ पथराव, आंबेडकर प्रतिमा हुई खंडित…कई लोग घायल, भारी फोर्स तैनात

Fri, 09 May 2025 08:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: मौदहा क्षेत्र के सिजवाही गांव में महाराणा प्रताप जयंती जुलूस में बवाल हो गया, जिसमें जमकर पत्थरबाजी हुई। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में मौदहा क्षेत्र के सिजवाही गांव में शुक्रवार दोपहर महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा पर अचानक बवाल हो गया। जमकर हुई पत्थरबाजी में कुछ लोगों को चोंटे आईं। वहीं, उपद्रव में बाबा साहब की प्रतिमा भी खंडित कर दी गई। इससे लोगों में खासा आक्रोश है। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सहित अन्य अधिकारी गांव पहुंचे। वहीं, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया है।

विज्ञापन

सिसोलर थाना क्षेत्र के चांदीकला निवासी सौरभ सिंह, शनि सिंह उर्फ सार्थक, रामजी, रामू सिंह आदि ने महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर एक शोभायात्रा निकाली। जो गुसियारी, टिकरी, कपसा होकर सिजवाही गांव पहुंची और गांव दर गांव पहुंचने के साथ ही लोगों की संख्या बढ़ती गई। शोभायात्रा जब गांव सिजवाही पहुंची तो डीजे पर गाना बजाने को लेकर अनुसूचित जाति के लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते पत्थर, लाठी-डंडे आदि चलने लगे।

कई लोगों को गंभीर चोटें आईं
इसी पत्थरबाजी में कुछ अराजकतत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा खंडित कर दी। अनुसूचित जाति के लोगों का आरोप लगाया कि ठाकुरों ने शोभायात्रा के बहाने उन पर हमला कर दिया और बाबा साहब की प्रतिमा खंडित कर दी। जबकि दूसरे पक्ष के लोगों ने बताया कि अनुसूचित जाति के कुछ लोगों ने पत्थरबाजी की और इन्हीं लोगों ने ही प्रतिमा भी खंडित की। पत्थरबाजी में मुरली (70), मईयादीन(70), कुसुम कली(50), लीलावती(65) को गंभीर चोंटे आईं।
विज्ञापन

गांव में पुलिस बल तैनात
सूचना पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता, उपजिलाधिकारी राज कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी विनीता पहल, नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता, कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। एएसपी मनोज गुप्ता ने बताया कि कुछ लोग सिजवाही गांव में जुलूस निकाल रहे थे। जुलूस एक बस्ती से गुजरा तो वहां के लोगों ने डीजे पर बज रहे गाने का विरोध किया। इस पर विवाद हो गया और मारपीट हुई। इसमें सामान्य रूप से कुछ लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी मौदहा भेजा गया। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें