फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण, सुरक्षा का लिया जायजा…दिए कड़े निर्देश

Fri, 03 Oct 2025 02:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: हमीरपुर में मूर्ति विसर्जन के मद्देनजर एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने संकरी पीपल मोड़ सहित विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नदी की जलधारा में मूर्ति विसर्जन न हो। इसके लिए पुलिसकर्मियों को कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के मद्देनजर, एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने गुरुवार को विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने यह सुनिश्चित करने के लिए नदी की जलधारा में मूर्ति विसर्जन न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से तैनात किया।

विज्ञापन

एसपी ने सदर कोतवाली क्षेत्र के संकरी पीपल मोड़ सहित जनपद के सभी प्रमुख विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि विसर्जन के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना या दुर्घटना न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएं। नदी की मुख्य जलधारा में प्रतिमा विसर्जन को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें