Kanpur News: बारादेवी मंदिर में पार्किंग को लेकर एक महिला से अभद्रता और गाड़ी में तोड़फोड़ करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने परेड निकालकर उसे सबक सिखाया और तीन दिन के लिए जेल भेज दिया।
कानपुर में बारादेवी दर्शन करने आई आवास विकास हंसपुरम निवासी रिया बाथम की बुधवार को पार्किंग को लेकर बर्रा आठ निवासी नितिन से विवाद हो गया था। आरोप है कि इसके बाद नितिन ने उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ करने के साथ ही अभद्रता भी की। रिया की शिकायत पर लाल कॉलोनी चौकी प्रभारी अभिषेक सोनकर मौके पर पहुंचे और आरोपी को थाने ले आए।
विज्ञापन
यहां कुछ देर बाद युवक को अपनी गलती का अहसास हो गया। थाने परिसर में बना उसका एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह गले में तख्ती लटकाए लंगड़ाते हुए कह रहा है कि मुझसे गलती हो गई। सभी महिलाएं मेरी मां-बहन हैं। आज के बाद ऐसी गलती कभी नहीं होगी। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि परेड निकालने के बाद आरोपी युवक को तीन दिन के लिए जेल भेज दिया गया।