समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल मंगलवार को हमीरपुर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह राठ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पीडीए सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और युवा मामलों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखे हमले बोले।
प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए श्याम लाल पाल ने कहा कि राज्य में सामूहिक बलात्कार और हत्याएं लगातार हो रही हैं। सरकार का इकबाल पूरी तरह खत्म हो चुका है, जिससे बलात्कारी और हत्यारे बेखौफ होकर सड़कों पर घूम रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि न्याय मांगने वाले पीड़ितों को ही प्रताड़ित कर जेल भेजा जा रहा है।