फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: तेज रफ्तार मौरंग से भरे ट्रक को SDM ने जान जोखिम में डालकर पकड़ा, वीडियो वायरल

Thu, 06 Nov 2025 11:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

तेज रफ्तार मौरंग से भरे डंपर ट्रक को एसडीएम ने जान जोखिम में डालकर पकड़ लिया। नशे में ड्राइवर ने एसडीएम की सरकारी गाड़ी से रेस लगाई। मामला हमीरपुर जनपद के नेशनल हाईवे 34 का है।
विज्ञापन
पकड़ा गया ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद में मौरंग खनन शुरू होते ही ओवरलोड वाहनों की निकासी का खेल तेज हो गया है। डीएम घनश्याम मीणा के निर्देश पर चल रहे अभियान के बीच एसडीएम सदर केडी शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे एक ओवरलोड मौरंग भरे डंपर का पीछा करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रानी लक्ष्मीबाई तिराहे से शुरू हुई यह पीछा कार्रवाई यमुना नदी पुल तक चली। एसडीएम की सरकारी कार में हूटर बजाकर डंपर चालक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक लगातार रफ्तार बढ़ाता रहा। पुल पार करने के बाद किसी तरह टीम ने जवाहर नाले के पास डंपर को रोक लिया। इस दौरान कई बार एसडीएम की गाड़ी डंपर की चपेट में आते-आते बची। एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि संबंधित डंपर को कुछेछा चौकी में सीज किया गया है और खनिज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। प्रशासन ने ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें