फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Road Accident: अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवक की मौत, दो गंभीर, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 14 Aug 2022 10:49 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। जसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दीपकांत की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में राठ-उरई मार्ग पर रहंक बम्बी के पास तेज रफ्तार बाइक बीच सड़क पर पड़ी मिट्टी के ढेर से अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न पहने होने से बाइक सवारों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी गढ़ी गांव निवासी दीपकांत (22) अपने साथी गांव के ही अनिकेत (19) व पंकज कुमार (21) के साथ बाइक से शनिवार शाम कहीं गए थे। रात करीब पौने दस बजे वापस लौटते समय रहंक बंबी के पास सड़क के बीच में पड़ी मिट्टी के ढेर से अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर भरत राजपूत ने तीनों की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय दीपकांत ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने कहा कि घायलों के सिर में गंभीर चोट है।
विज्ञापन


यदि बाइक सवार हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाते तो जान बच सकती थी। मृतक अभी अविवाहित था। अपने पिता नरेश कुमार के साथ खेती-बाड़ी करता था। परिजनों ने शव का बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया है। कोतवाल विनोद कुमार राय ने बताया किसी ने थाने में सूचना नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें