फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत और दो घायल, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 28 Apr 2023 02:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur Accident: सिसोलर थाना क्षेत्र में दो बाइको की सामने से भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, सिसोलर थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ है। इसमें दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो युवक गंभीर घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिजा अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
थाना के भैंसमरी गांव में शुक्रवार की दोपहर दो बाइको की सामने से भिड़ंत में बड़ा लेवा गांव निवासी ठाकुर दीन (35) पुत्र इंद्रजीत की मौत हो गई। वहीं, बांदा जिले के मरौली गांव निवासी कुलदीप (18 ) पुत्र वरदानी और रोहित (18) पुत्र बच्चा लाल गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें