फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: रिटायर्ड दरोगा की बाइक खड़ी क्रेन में टकराई, मौत, साथी घायल

Sun, 22 Dec 2024 07:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: रिटायर्ड दरोगा की बाइक खड़ी क्रेन में टकरा गई। हादसे में उनकी मौत हो गई। वह महाराजा सुमेरदेव खंगार की जयंती कार्यक्रम के बाद गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
सुमेरपुर पीएचसी में खड़े खंगार समाज के जिलाध्यक्ष व अन्य परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार की शाम बाइक से गांव जा रहे रिटायर्ड दरोगा की बाइक रास्ते में खड़ी क्रेन से टकरा गई। घटना में दरोगा की मौके पर मौत हो गई। उनके घायल साथी को पीएचसी भेजा गया है। जसपुरा थानाक्षेत्र के झंझरीपुरवा निवासी रिटायर्ड दरोगा भीमराज सिंह (65), टेढ़ा गांव निवासी रिश्तेदार मदन सिंह (60) को साथ लेकर बाइक से कस्बे में महाराजा सुमेरदेव खंगार की जयंती कार्यक्रम में आए थे। कार्यक्रम समापन के बाद शाम करीब पौने सात बजे जब यह वापस गांव जा रहे थे। तभी पंधरी गांव के निकट सड़क किनारे खड़ी क्रेन से उनकी बाइक टकरा गई। इससे रिटायर्ड दरोगा भीमराज सिंह की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, मदन सिंह घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने दोनों को पीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने भीमराज को मृत घोषित कर दिया। घायल को मदन सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक अपने पीछे दो बेटों व तीन बेटियां को रोता बिलखता छोड़ गए। पुलिस ने क्रेन को कब्जे में लेकर फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी में खड़ा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें