फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से गैंगरेप के बाद निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 4 दिन बाद जागी पुलिस

Wed, 04 Jul 2018 04:20 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर में महिला से गैंगरेप के बाद निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में चार दिन बाद पुलिस जागी है। हमीरपुर जिले के एसपी अजय कुमार सिंह का कहना है कि हमने आईपीसी की धारा 323, 504 के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच चल रही है। 
विज्ञापन


महिला के सामूहिक दुष्कर्म के आरोप पर सीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। बल्कि छेड़खानी, धमकाने का मामला सामने आया है। इस पर कुरारा पुलिस ने एनसीआर में छेड़खानी, धमकाने की धाराओं की बढ़ोत्तरी की है।

 

हमीरपुर कुरारा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 29 जून को थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि गांव निवासी कुंवर बहादुर समेत आठ लोग उसके घर के अंदर घुस आए। चार लोगों ने उसे बंधक बनाकर गैंगरेप किया। बाकी मारपीट कर चले गए। पुलिस ने उसी दिन आरोपी मेहंदू निषाद, लोधेराम, छोटेलाला व बहादुर तिवारी के खिलाफ एनसीआर दर्ज की थी। मगर महिला की ओर से लगाए गए दुष्कर्म के मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की।
 

हालांकि एसपी अजय कुमार सिंह ने इसकी जांच सीओ सदर रजनीश उपाध्याय से कराई। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई, बल्कि छेड़खानी का मामला सामने आया। जिस पर सोमवार रात कुरारा पुलिस ने एनसीआर में धाराओं की बढ़ोत्तरी की है। कोतवाल दीनदयाल ने बताया आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें