उत्तर प्रदेश से 11 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। निर्वाचित हुए 11 सांसदों में से आठ भाजपा से, तो तीन सपा के कोटे से हैं। पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बाबूराम निषाद को राज्यसभा सदस्य बनाया गया है।
हमीरपुर जिले से राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पहली बार शहर आए बाबूराम निषाद का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने राज्यसभा सदस्य बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया।
विज्ञापन
एक मुलाकात में नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद ने कहा कि वह हमीरपुर महोबा में लंबित परियोजनाओं को पूरी कराने का काम करेंगे। क्षेत्र में बेरोजगारी ज्यादा है। इसके चलते दोनों जनपदों में औद्योगिक हब बनाने का काम कराने का भरसक प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने लंबे समय बाद उन्हें विशेष जिम्मेदारी दी है। इसे पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उनके आगमन पर जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, गणेश यादव, अशोक तिवारी, रामदेव सिंह, शिवप्रकाश सिंह सेंगर, लक्ष्मीरतन साहू, ब्लाक प्रमुख लालाराम निषाद, राकेश पांडेय, बाबूराम प्रकाश त्रिपाठी सहित अन्य भाजपाइयों ने फूलमाला से उनका स्वागत किया।