फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: राज्यसभा सदस्य बाबूराम का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, बोले-क्षेत्र के विकास के लिए करेंगे प्रयास

Fri, 10 Jun 2022 08:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

उत्तर प्रदेश से 11 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। निर्वाचित हुए 11 सांसदों में से आठ भाजपा से, तो तीन सपा के कोटे से हैं। पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बाबूराम निषाद को राज्यसभा सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विवेक नगर स्थित आवास पर राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद का स्वागत करते जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले से राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पहली बार शहर आए बाबूराम निषाद का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने राज्यसभा सदस्य बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया। 

विज्ञापन

एक मुलाकात में नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद ने कहा कि वह हमीरपुर महोबा में लंबित परियोजनाओं को पूरी कराने का काम करेंगे। क्षेत्र में बेरोजगारी ज्यादा है। इसके चलते दोनों जनपदों में औद्योगिक हब बनाने का काम कराने का भरसक प्रयास करेंगे। 
उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने लंबे समय बाद उन्हें विशेष जिम्मेदारी दी है। इसे पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उनके आगमन पर जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, गणेश यादव, अशोक तिवारी, रामदेव सिंह, शिवप्रकाश सिंह सेंगर, लक्ष्मीरतन साहू, ब्लाक प्रमुख लालाराम निषाद, राकेश पांडेय, बाबूराम प्रकाश त्रिपाठी सहित अन्य भाजपाइयों ने फूलमाला से उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें