फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Murder: युवक की धारदार हथियार से हत्या का मामला, आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार…साथी की तलाश जारी

Wed, 11 Dec 2024 12:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: मुस्करा थाना क्षेत्र में शनिवार रात युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा अभी फरार है।
विज्ञापन
मुस्करा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी जयहिंद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में मुस्करा थानाक्षेत्र के बंडवा गांव में शनिवार रात युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी जयहिंद को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं दूसरा अभी फरार है। आरोपी के अनुसार युवक अर्जुन के गाली गलौज करने पर दोनों ने घटना का अंजाम दिया था।

विज्ञापन

जयहिंद ने युवक के पैर पकड़े और धीरेंद्र ने कुल्हाड़ी से वार किया था। अपर एसपी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि बंडवा गांव के भैंसाय रोड पर बीते आठ दिसंबर को सुबह करीब साढ़े आठ गांव के अर्जुन उर्फ मिथलेश पाल (41) का शव मिला था। मृतक की पत्नी मुन्नी की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी जयहिंद व धीरेंद्र साहू के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की।

घर से पार्टी के लिए बुलाकर लाए थे
मंगलवार को हत्या में आरोपी हिस्ट्रीशीटर जयहिंद को घटना स्थल के निकट से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद कर ली।  पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सात दिसंबर की रात वह और धीरेंद्र साहू गांव के अर्जुन पाल को उसके घर से पार्टी के लिए बुलाकर लाए थे। इसके बाद सभी ने शराब पी।

मारपीट के बाद अर्जुन भागा तो उसे दौड़ा लिया
रात करीब 12 बजे धीरेंद्र साहू के भैंसाय रोड स्थित जानवरों के बाड़े पहुंचे। फिर शराब पी और अर्जुन ने धीरेंद्र से और शराब मंगाने की बात कही। धीरेंद्र ने मना करने पर अर्जुन गाली देने लगा। मारपीट के बाद अर्जुन भागा तो उसे दौड़ा लिया। अर्जुन के बेहोश होने पर आशंका हुई कि अर्जुन पुलिस में रिपोर्ट करेगा। ऐसे में उसकी पैंट निकाल दी।

कुल्हाड़ी मंदिर से कुछ दूर झाड़ियों में छिपा दी
पैंट व गमछे को गले में लपेट कर उसे खींचते हुए आगे कुछ दूर ले गए। इसके बाद कुल्हाड़ी से सिर पर जोरदार प्रहार किया। अर्जुन को मरा समझकर फेंक दिया व शव के आसपास ही अन्य समान फेंककर चले गए। कुल्हाड़ी मंदिर से कुछ दूर झाड़ियों में छिपा दी। उसने बताया कि इसके बाद वह दोनों अपने-अपने घर चले गए। सुबह प्रभात फेरी की टोली में शामिल लोगों से अर्जुन के शव के बारे में बताया।
विज्ञापन

शव को कुत्ते व सियार खा रहे थे
कहा कि उसके शव को कुत्ते व सियार खा रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी जयहिंद पर मुस्करा व जरिया थाने में कुल 23 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर योगेश तिवारी, दारोगा शिवम पांडेय, हेड कॉस्टेबल कमलेश कुमार व कांस्टेल प्रदीप शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें