पत्नी उमा ने बताया कि रात में खाना खाकर वह कमरे में सो गए थे। सामने वाले कमरे में पुत्र धर्मेंद्र कुमार लेटा था। रात में गर्मी अधिक होने के कारण वह छत पर जाकर सो गई। सुबह करीब 4:00 बजे जब वह नीचे कमरे में आई तो पति का शव लहूलुहान हालात में पड़ा मिला व पुत्र धर्मेंद्र गायब मिला। इस पर उसने बगल में रह रहे अपने बड़े पुत्र सुनील कुमार को जानकारी दी।
पिता के शव को देखा और पुलिस को सूचना दी
इस पर सुनील कुमार ने मौके पर आकर पिता के शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा व सीओ सदर राजेश कमल मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी एकत्र की।
छोटा भाई धर्मेंद्र कुमार घर से गायब है
इसके साथ ही फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए। बड़े पुत्र सुनील कुमार ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। घटना के बाद उसका छोटा भाई धर्मेंद्र कुमार घर से गायब है। इस पर उसने किसी अनहोनी की आशंका जताई है। वहीं घटना के बाद धर्मेंद्र कुमार के घर से गायब होने पर पुलिस की शक की सुई उसकी तरफ घूम रही है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक अपने पीछे पत्नी उमा देवी, पुत्र सुनील कुमार,राजकुमार,धर्मेंद्र कुमार, अमित कुमार व पुत्री रजनी व अंजनी को रोता बिलखता छोड़ गया है। सुनील ने बताया कि भाई राजकुमार व अमित कुमार परदेश में रहकर मेहनत मजदूरी करते है। बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि धर्मेंद्र बांदा में रहकर ट्यूशन पढ़ाकर खुद नौकरी के लिए तैयारी करता है। गर्मियों की छुट्टियों के कारण वह इस समय माता-पिता के साथ ही रह रहा है।