डिप्टी जेलर व जेल वार्डर पर हो चुकी है निलंबन की कार्रवाई
मंगलवार को जेलर, डिप्टी जेलर, जेल वार्डर के अलावा नंबरदार दिलीप, दीपक, शफी मोहम्मद, राइटर विनय व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या व वसूली की रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद शासन ने जेलर केपी चंदीला को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसी मामले में डिप्टी जेलर संगेश कुमार व जेल वार्डर अनिल कुमार पर सोमवार देर शाम निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है। जेल वार्डर को मंडल कारागार बांदा से संबद्ध किया गया है। वहीं, डिप्टी जेलर को डॉ. संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ से संबद्ध किया गया है।