फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: जहरीला पदार्थ खाने से मासूम भाई-बहन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 30 Mar 2025 08:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहरीला पदार्थ खाने से मासूम भाई-बहन की जान चली गई। मां ने घर के बाहर खेलते समय रास्ते में पड़ी दवाएं खाने का अंदेशा जताया।
विज्ञापन
भाई-बहन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा बिवांर में रविवार को खेलते समय मासूम भाई-बहन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उल्टियां होने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल की ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल ऑफीसर) डॉ. अलंकिता ने प्रथम दृष्टया में जहर खाने के मौत की बात कही है। मां ने कूड़े के ढेर में पड़ी दवाएं खाने से मौत होने की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके पर दवाओं के खाली रैपर मिले हैं। उन्हें जांच के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।
विज्ञापन



कस्बा निवासी राकेश प्रजापति सूरत में रहकर मजदूरी करता है। गांव में उसकी पत्नी उत्तरा अपने बेटे शिवम (8) और बेटी शालिनी (5) व आयुष के साथ रहतीं हैं। रविवार की दोपहर उत्तरा बेटे आयुष को नहला रही थी। तभी बाहर से खेलकर लौटे शिवम व शालिनी उल्टियां करने लगे। हालत बिगड़ती देख वह उन्हें कस्बा के निजी अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों की सलाह पर वह दोनों बच्चों को एंबुलेंस से छानी सीएचसी लेकर पहुंची। यहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रोती बिलखती मां - फोटो : अमर उजाला
मां ने रास्ते में पड़ी दवाएं खाने का अंदेशा जताया

जिला अस्पताल में डॉ. अलंकिता गुप्ता ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मां उत्तरा ने बताया कि बच्चे बाहर खेल रहे थे। मोहल्ले में करीब 15 दिन पूर्व बीमारी से एक महिला की मौत हो गई थी। उसकी दवाएं परिजनों ने घर के पास कूड़े में फेंक दी थी। उन्हें शंका है कि बच्चों ने वहीं दवाएं खा ली हो।

इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आसपास दवा के खाली रैपर मिले है। घर में जहां बच्चों ने नहाया था उसके पास कोल्ड ड्रिंक की बोतल मिली है। उसमें अजीब सी गंध आ रही है। अनुमान है कि उसमें पुराना घी है। इसकी जांच के लिए फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है। सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें