हमीरपुर में हेलीकॉहमीरपुर में हेलीकॉप्टर से दुल्हन ले गया दूल्हाप्टर से दुल्हन ले गया दूल्हा
- फोटो : amar ujala
शादियों में दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कराने का चलन बढ़ता जा रहा है। हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में जब एक युवक अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर ले गया। इस दौरान उसे देखने वालों का हुजूम इकट्ठा हो गया। हेलीकॉप्टर के लिए गांव में हेलीपैड भी बनाया गया था।
जरिया थाने के पहरा निवासी राजेंद्र सिंह की बेटी निधि राजपूत की शादी राठ के कुम्हारिया निवासी दीपांकर उर्फ सत्यम के साथ तय हुई। उनकी शादी उरई रोड स्थित एक रिसोर्ट से संपन्न हुई। शुक्रवार सुबह अमगांव तिराहे पर बने हेलीपैड पर दिल्ली से आया हेलीकॉप्टर उतरा। इसमें दूल्हा अपनी दुल्हन को बैठाकर दुल्हन के गांव में पुष्प वर्षा कराई।