फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नशेड़ी बेटे ने लोहे के पाइप से वार कर मां को मार डाला, वारदात के बाद बाइक से फरार, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 06 Feb 2026 02:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज के कंजा खेड़ा में नशे में धुत कलयुगी बेटे ने लोहे के पाइप से वार कर अपनी वृद्ध मां की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी बाइक से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के जाजमऊ चौकी अंतर्गत ग्राम कंजा खेड़ा में नशे में धुत बेटे ने अपनी मां के सिर में लोहे के पाइप से दो वार कर हत्या कर दी। इसके बाद अपनी बाइक से फरार हो गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बेटे ने मां की हत्या क्यों की,  इसके बारे में कोई कुछ बात नहीं पाया। मौके पर मौजूद पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है।

विज्ञापन

ग्राम कंजा खेड़ा निवासी शांति देवी (75) पत्नी स्वर्गीय रामकुमार की उनके ही सगे छोटे बेटे राजन ने शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे लोहे की पाइप से सिर पर दो वार कर हत्या कर दी। घटना से कुछ दूरी पर बैठी मृतका के देवर स्व. शिवलाल की बहू प्रेमा देवी ने पुलिस को बताया कि वह और उनकी सास नन्हीं देवी (70) अपने घर के बाहर धूप सेंक रही थी।  कुछ दूरी पर उनकी चचिया शास शांति देवी भी बैठी थी।

एक के बाद एक दो वार किए
तभी चचेरे देवर राजन आए जो की बेहद नशे में धुत लग रहे थे। आते ही लोहे की पाइप से शांति देवी के सिर पर एक के बाद एक दो वार कर दिए, जिससे शांति देवी मौके पर ही गिर पड़ी और उनकी मौत हो गई। बीच बचाओ करने के लिए वह भागी, तो राजन उन्हें भी मारने के लिए दौड़ा। किसी तरह से उन्होंने अपनी जान बचाई।  इसके बाद राजन मौके से अपनी बाइक लेकर फरार हो गया। मृतक का के दो बेटे हैं, जिसमें बड़ा बेटा राजेश व छोटा बेटा आरोपी राजन है।
विज्ञापन



तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी

प्रेमा ने बताया कि राजेश और राजन एक ही मकान में रहते हैं। राजन की पत्नी तीन साल पहले अपने मायके चली गई थी। तब से वह नहीं आई आरोपी राजन कमीशन पर जमीन खरीदने बेचने का काम करता है। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह, प्रभारी सीओ सिटी वनी सिंह, कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह पहुंचे। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें