फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: गधों के झुंड ने बालक को कुचला, लात लगने से फट गया था सिर, इलाज के दौरान मौत…परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 26 Jul 2025 08:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: कजियाना मोहल्ले में गधों के झुंड ने बालक को कुचल दिया, जिससे उसका सिर फट गया। उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर किगया, जहां इलाज के दौरान  उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गधों के झुंड ने बालक को कुचला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिला मुख्यालय के कजियाना मोहल्ले में 20 जुलाई को एक हृदय विदारक घटना हुई, जहां गधों के झुंड ने 10 वर्षीय बालक सागर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दिव्यांग विनेश निषाद का बेटा सागर 20 जुलाई की दोपहर अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी वहां से गुज़रे गधों के झुंड ने उसे रौंद दिया।

विज्ञापन

गधे की लात लगने से सागर का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार दोपहर को कानपुर में इलाज के दौरान सागर की मौत हो गई। इस घटना से परिवार और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें