फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सरगना सहित चार अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, पुलिस ने कब्जे से बरामद की 10 बाइकें

Mon, 26 Jun 2023 05:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में अंतरराज्यीय वाहन चोरों के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों के पास से 10 बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन
जरिया पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में जरिया पुलिस ने सरगना सहित अंतरराज्यीय वाहन चोरों के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उनके कब्जे से 10 बाइकें बरामद की हैं। अपर एसपी ने टीम को 10 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है। पकड़े गए तीन आरोपी हमीरपुर और एक जालौन का है।

विज्ञापन


अपर एसपी मायाराम वर्मा ने बताया कि गैंग का सरगना जालौन जनपद के आटा थानाक्षेत्र के करमेर गांव निवासी प्रदीप राजपूत है। वह अपने गैंग के साथियों जरिया थानाक्षेत्र के गुटक्वारा निवासी कंधीलाल राजपूत, दिनेश राजपूत व अनिल बसोर के साथ मिलकर बाइक चोरी करते हैं। जो एमपी, झारखंड सहित अन्य प्रदेशों में जाकर बाइकें बेचते हैं। पुलिस ने रविवार रात को थानाक्षेत्र के खेड़ा शिलाजीत गांव के जंगल से गिरफ्तार किया गया है। बताया कि सरगना प्रदीप राजपूत के खिलाफ राठ थाना में चोरी के दो मामले व कोतवाली उरई में एक मामला दर्ज है। कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें