फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: ह्रदय गति रुकने से पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रामाधार सिंह लोधी का निधन

Wed, 23 Sep 2026 08:58 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
रामाधार सिंह लोधी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता, पूर्व विधायक रामाधार सिंह लोधी का बुधवार देर शाम ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के नजदीकी थे और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष रहे हैं। रामाधार सिंह लोधी की राठ विधानसभा में अच्छी पकड़ रही है। वह अपनी सागदी से पहचाने जाते थे। विधानसभा चुनाव में जनता दल से दो बार किश्मत आजमाई लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


वर्ष 1996 में समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़े और विधानसभा पहुंचे। 2001 तक राठ विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। सपा के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री के खास थे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी उन्हें सम्मान देते थे। पार्टी में उनके समर्पण को देखते हुए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में लाल बत्ती देकर उनका मान बढ़ाया था। 16 मार्च 2025 को सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राठ आने पर उनके आवास पहुंचे और हालचाल लिया था। बुधवार शाम हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह उनके पैतृक गांव कछवा कला में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें