फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: भाजपा ने पहली बार महिला को सौंपी कमान, शकुंतला निषाद बनीं नई जिलाध्यक्ष, लिया ये संकल्प

Thu, 27 Nov 2025 04:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: भाजपा ने हमीरपुर में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए पहली बार महिला नेता शकुंतला निषाद को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनका चयन सामाजिक संतुलन और बेहतर समन्वय के प्रयास का हिस्सा माना जा रहा है।
विज्ञापन
शकुंतला निषाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में भाजपा ने संगठनात्मक फेरबदल करते हुए हमीरपुर में पहली बार किसी महिला नेता को कमान सौंप दी है। देर रात जारी सूची में शकुंतला निषाद को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके नाम के ऐलान के बाद रमेड़ी मोहल्ले स्थित आवास पर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 जिलों के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

विज्ञापन

शकुंतला निषाद वर्षों से पार्टी संगठन में सक्रिय रही हैं। वह भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, पिछड़ा आयोग सदस्य, जिला मंत्री और मंडल प्रभारी जैसी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुकी हैं। संगठन द्वारा भेजे गए पैनल में उनका नाम शामिल नहीं था, बावजूद इसके शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए जिला संगठन की कमान सौंपी है। इसे हमीरपुर भाजपा में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

कई मौकों पर कार्यशैली को लेकर असहजता देखी गई
सूत्रों के अनुसार, हमीरपुर भाजपा में पिछले कुछ समय से यह चर्चा थी कि संगठन और कुछ जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल को और बेहतर किए जाने की संभावनाएं बनी हुई थीं। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील पाठक संगठन में सक्रिय रहे और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी पकड़ मजबूत थी, लेकिन राठ विधानसभा क्षेत्र में कुछ मौकों पर जनप्रतिनिधियों के साथ विचारों का अंतर और कार्यशैली को लेकर असहजता देखी गई।

भाजपा की सामाजिक रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा
इन्हीं परिस्थितियों में संगठन द्वारा संतुलन और बेहतर समन्वय की दिशा में नए नेतृत्व लाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। शकुंतला निषाद का चयन भाजपा की सामाजिक रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है। हमीरपुर बांदा क्षेत्र में निषाद समाज की मजबूत उपस्थिति है। उनके जिलाध्यक्ष बनने से इस वर्ग में सकारात्मक राजनीतिक संदेश जाएगा। साथ ही भाजपा ने संगठन में महिला नेतृत्व को और सशक्त करने का संकेत भी दिया है।
विज्ञापन

2027 के विधानसभा चुनाव में सभी सीटें जीतकर पार्टी की झोली में डालेंगे
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने  कहा कि की वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की आभारी हूं। बूथ से लेकर जिले तक पार्टी को और मजबूत करना मेरी प्राथमिकता है। मैं युवा शक्ति, महिला शक्ति और अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने का काम करूंगी। वरिष्ठ पदाधिकारियों और सभी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर काम करूंगी। 2026 के पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में हम लोग सभी सीटें जीतकर पार्टी की झोली में डालेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें