वर्चस्व की जंग में तीन युवक गंभीर घायल
- फोटो : amar ujala
हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में रामलीला में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें फायरिंग से एक व मारपीट में दो गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के परा गांव निवासी पृथ्वीराज (40) पुत्र मुन्नीलाल ने बताया कि उनके गांव परा में मेला चल रहा है। इसमें सोमवार रात को रामलीला का मंचन चल रहा था।
तभी कुछ लोग आए और रामलीला में व्यवधान उत्पन्न करने लगे। विरोध करने पर युवक ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली उनके दाहिने पैर में लग गई। वहीं महोबा जिले के खरेला थाना क्षेत्र के बल्लाय गांव निवासी प्रदीप कुमार (28) ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ रामलीला देखने आए थे। यहां कुछ ग्रामीण पहले से घात लगाकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर बैठे हैं। उन लोगों के पहुंचते ही मारपीट करने लगे।