पुलिस ने दोनों शवों को सीएचसी पहुंचाया था
आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने उन्हें अचेत अवस्था में देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस की कार्रवाई और जांच सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने दोनों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
प्रारंभिक जांच में घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।