फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Fire: शॉर्ट सर्किट से मुर्गी फार्म में लगी आग, 2200 मुर्गियां व 2500 चूजे जले, 10 लाख का नुकसान

Fri, 17 Apr 2026 12:56 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: कुरारा कस्बे में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में 4700 मुर्गियां और चूजे जिंदा जल गए, जिससे व्यवसायी का 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से पोल्ट्री फार्म राख - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के कुरारा में बुधवार दोपहर सोलर प्लांट में शॉर्ट सर्किट से होने से मुर्गी फार्म हाउस में आग लग गई। इससे करीब 2200 से मुर्गियां और 2500 चूजे जल गए। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अंदेशा जताया है।

विज्ञापन

कोतवाली हमीरपुर के खालेपूरा निवासी कादिर आलम कुसमरा गांव के पास भाड़े के खेत में टट्टर लगाकर मुर्गी पालन करते हैं। उन्होंने दो किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाया था। बुधवार दोपहर सोलर प्लांट में किसी कारण शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे टट्टों में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

विज्ञापन

आग से करीब 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान
इसकी सूचना दमकल को दी गई। माैके पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कादिर ने बताया कि आग में 2200 से अधिक बड़ी मुर्गियां, 2500 चूजे और करीब 60 बोरी मुर्गी का दाना जल गया। बताया कि आग से करीब 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें