हमीरपुर जिले में कस्बा सुमेरपुर के पशु बाजार में आग लगने से आधा दर्जन दुकानें स्वाहा हो गईं। दमकल ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया है। पीड़ित दुकानदार आग लगने का कारण नहीं बता सके। कस्बा व थाना सुमेरपुर के पशु बाजार में रखी दुकानों में मंगलवार देर रात आग लग गई।
विज्ञापन
इससे दुकानें धू-धूकर जलने लगी। मौजूद लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के प्रभारी रामकुमार मिश्रा सहित पुलिस मौके पर पहुंची। चार दमकल ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।