सदर कोतवाली के ईदगाह के पास इंस्टाग्राम पर मैसेजों के आदान-प्रदान को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से पिता-पुत्रों सहित छह लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शहर के ईदगाह निवासी जितेंद्र यादव के पुत्रों प्रिंस यादव (18) और दिव्यांश यादव (17) का गौरा देवी निवासी बाबूलाल भुर्जी के पुत्रों संदीप (28) और विजय (18) से इंस्टाग्राम में मैसेज के आदान प्रदान को लेकर विवाद हो गया।