फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: लाठी डंडों से पीटकर किसान की हत्या, एक आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

Mon, 12 Aug 2024 02:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: लाठी डंडों से पीटकर किसान की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में किसान की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मौके से डॉग स्क्वायड ने साक्ष्य जुटाए हैं। सोमवार को दोपहर 12:15 बजे थाना कुरारा पुलिस को सूचना मिली कि छोटेलाल प्रजापति (40) पुत्र स्व. सीताराम प्रजापति निवासी ग्राम पतारा थाना कुरारा जनपद हमीरपुर, खेतों में बकरी चरा रहे थे।
विज्ञापन


उसी दौरान उनके गांव के ही आकाश सिंह, अमन सिंह पुत्रगण अतर सिंह व अतर सिंह पुत्र बाबूराम से विवाद हो गया। विवाद के कारण आकाश सिंह, अमन सिंह व अतर सिंह के द्वारा छोटेलाल की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ राजेश कमल ने बताया कि आरोपी अतर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें