फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: बेटी की शादी से पहले किसान ने की आत्महत्या, 18 मई को आनी थी बरात, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 03 May 2025 03:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: बिवांर थाना क्षेत्र में बेटी की शादी से पहले किसान ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में बेटी की शादी को लेकर चितिंत किसान ने उसके हाथ पीले होने से पहले ही शनिवार सुबह बबूल के पेड़ पर अंगौछा से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।  सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घर पर 18 मई को होने वाली शादी को लेकर तैयारियां चल रहीं थी, जो मातम में बदल गईं।

विज्ञापन

बिवांर थाना व कस्बा निवासी प्रेम किशोर प्रजापति ने बताया कि शनिवार को उनके बड़े   भाई रामखिलावन प्रजापति (62 ) ने  बबूल के पेड़ पर फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। बताया कि 18 मई  उनकी बेटी रजनी प्रजापति की शादी ग्राम कल्ला थाना बिवांर में होनी थी।
जांच में जुटी पुलिस
भाई शादी को लेकर परेशान रहते थे। शनिवार सुबह चार बजे रोजाना की भांति घूमने के लिए निकले थे। जब वह घूम कर वापस नहीं आए, तो तलाश की गई। तब बांधुर रोड स्थित सध्धू बाबा के स्थान के करीब बबूल के पेड़ से फंदा लगा लिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की  जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें