फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: मूसलाधार बारिश से दो मंजिला मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबकर पिता की मौत…बेटी ने कूदकर बचाई जान

Sat, 02 Aug 2025 12:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: जिले में मूसलाधार बारिश के कारण एक दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया, जिसमें मलबे में दबकर एक पिता की मौत हो गई। वहीं, बेटी ने मकान से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
बारिश में दो मंजिला मकान भरभराकर गिरा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में हुई मूसलाधार बारिश ने एक परिवार पर कहर बरपाया है। मुस्करा के ऐंझी गांव में शुक्रवार रात को अचानक एक दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया, जिसमें मलबे के नीचे दबकर एक पिता की मौत हो गई। वहीं, उनकी बेटी ने कूदकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन

मृतक की पुत्री निशा यादव (18) ने बताया कि रात करीब 10:15 बजे वह अपने पिता जगदीश यादव के साथ घर की दूसरी मंजिल पर बैठी थी। इसी दौरान अचानक मकान की छत और दीवारें भरभराकर गिर गईं। यह देख निशा घबराकर बगल में कूद गई, जिससे उसे मामूली चोटें आईं, लेकिन उसकी जान बच गई।

विज्ञापन

मकान गिरते ही मच गई थी चीख पुकार
निशा ने बताया कि उसके पिता चारपाई पर लेटे थे और उन्हें भागने का मौका नहीं मिल पाया, जिससे वे मलबे में दब गए। मकान गिरते ही पूरे घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर पड़ोसी और परिवार के अन्य लोग तुरंत दौड़ पड़े और आनन-फानन में जगदीश यादव को मलबे से बाहर निकाला। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें