फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: जिला अस्पताल में शराबी ने मचाया उत्पात, इलाज के लिए पीछे दौड़े डाॅक्टर

Thu, 05 Sep 2024 08:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: जिला अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब इलाज न कराने की बात कहकर शराबी भागने लगा और डाॅक्टर उसके पीछे दौड़ते दिखाई दिए। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल में शराबी ने मचाया उत्पात - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में शहर के लक्ष्मीबाई तिराहे के पास शराब के नशे में एक युवक ट्रक के आगे कूद गया। इसी दौरान पास में मौजूद महिला ने उसका हाथ पकड़कर बचा लिया। युवक का हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज न कराने की बात कह युवक वहां से भागा जिसे स्टाफ व डॉक्टरों ने दौड़कर पकड़ा। इंजेक्शन न लगाने का आश्वासन देकर बांधकर इलाज किया।
विज्ञापन



मुख्यालय के लक्ष्मीबाई तिराहा स्थित देशी शराब के ठेके के पास एक युवक नशे में ट्रक के आगे कूद गया। वहां मौजूद एक स्थानीय महिला ने उसका हाथ पकड़ कर खींच लिया। ट्रक की टक्कर लगने से युवक के हाथ में चोट आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे रिक्शे में बिठाकर जिला अस्पताल ले जाने लगी। तभी युवक ने रिक्शे से एंबुलेंस के सामने कूदने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में शराबी ने जमकर उत्पात मचाया। अस्पताल पहुंचने पर युवक वार्ड ब्वाय व चिकित्सकों से धक्का मुक्की कर वहां से भागने लगा। जहां डॉक्टर व चिकित्सकों ने उसे पकड़ा और इंजेक्शन न लगाने का आश्वासन दे बांधकर इलाज किया। युवक का नाम व पता ज्ञात नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें