फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: चन्द्रावल नदी में डूबे वृद्ध का शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 20 Oct 2022 02:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के मौहर गांव में मंगलवार को चंद्रावल नदी में नहाने गया वृद्ध डूब गया। गुरुवार को बांदा जनपद के अमारा गांव महोरन डेरा में वृद्ध का शव देखा गया। जहां मछुआरों ने शव को निकालकर नदी से बाहर किया। मौके पर पहुंची बांदा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


मौहर गांव निवासी बद्रीप्रसाद निषाद (80) नहाने के लिए मंगलवार दोपहर चन्द्रावल नदी गया था। ग्राम प्रधान राममिलन निषाद ने बताया कि वह करीब तीन बजे नदी में नहाने गया था। तभी डूब गया और तेज बहाव के चलते उसका शव बहकर बांदा जनपद के अमारा गांव के महोरन डेरा जा पहुंचा।

गुरुवार सुबह करीब 6 बजे लोगों ने शव देखकर नदी के किनारे किया और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराते हुए परिजनों को मौहर गांव पहुंचा। जसपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें