फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: स्कूल में फंदे पर लटकता मिला प्रधानाध्यापक का शव, घरेलू कलह से परेशान होकर उठाया कदम

Wed, 18 Jan 2023 12:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में प्रधानाध्यापक का शव स्कूल में फंदे पर लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
सुग्रीव श्रीवास की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में मुस्करा थाना क्षेत्र के कन्या प्राथमिक विद्यालय उपरहंका में बुधवार सुबह विद्यालय खुलने पर ऑफिस में प्रधानाध्यापक का शव पंखे से लटका मिला। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना में घरेलू कलह की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


मुस्कुरा थाना के कंधौली गांव निवासी सुग्रीव श्रीवास (55) पुत्र कमती सरीला ब्लॉक क्षेत्र के उपरहंका गांव स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य थे। वह पिछले कई दिनों से पारिवारिक कलह के चकते डिप्रेशन में थे। जिसके चलते वह मंगलवार के दिन घर नहीं गए। बुधवार सुबह जब स्कूल का स्टाफ विद्यालय पहुंचा और ऑफिस का कमरा खोल तो प्रधानाध्यापक का शव पंखे से लटका मिला।

घटना के बाद स्टाफ में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। मुस्कुरा थाना प्रभारी विनोद सरोज ने बताया कि वह पारिवारिक कलह से परेशान थे। कई दिन से डिप्रेशन में होना बताया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें