फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: डीएलएड की छात्रा ने बालों से बना दी 150 फीट लंबी पेंटिंग, विश्व रिकॉर्ड में शामिल करने का है सपना

Thu, 05 Jun 2025 06:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

हमीरपुर जिले के राठ की आरती वर्मा ने बालों से पेंटिंग बनाई है। पेटिंग को विश्व रिकॉर्ड में शामिल करने का सपना है।
विज्ञापन
राठ में आरती वर्मा ने बालों की पेंटिंग बनाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएलएड की छात्रा आरती वर्मा ने बालों से 150 फीट लंबी पेंटिंग बनाई है। इसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश व सरकारी योजनाओं की जानकारी है। उनका सपना अपनी पेंटिंग के माध्यम से विश्व रिकार्ड बनाना है। नगर के चरखारी रोड नई बस्ती निवासी आरती वर्मा उरई से डीएलएड कर रहीं हैं। करीब 12 वर्ष कीं थीं तभी से उन्हें पेंटिंग बनाने का शौक है। बताया कि अभी तक करीब 150 पेंटिंग बना चुकीं हैं।
विज्ञापन


इसमें पीएम मोदी, डॉ. आंबेडकर, राम मंदिर, बागेश्वर धाम, खान सर आदि प्रमुख पेंटिंग रहीं। मां शारदा बालिका इंटर काॅलेज के बरामदे में बालों से 150 फीट लंबी व 3 फिट चौड़ी पेंटिंग बनाई। बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पेंटिंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना चाहतीं थीं। इसके लिए अपनी पेंटिंग में वन्य जीवों को शामिल किया। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्म दिन को देखते हुए सरकारी योजनाओं जैसे आवास, पेंशन, हर घर जल, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, सुकन्या आदि योजनाओं से संबंधित चित्र बनाए।

बृहस्पतिवार को पेंटिंग का अनावरण हुआ। विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, एसडीएम अभिमन्यु कुमार, सीओ राजीव प्रताप सिंह, पूर्व विधायक डॉ. अंबेश कुमारी, भरत अनुरागी, प्रधानाचार्या कल्पना शर्मा आदि ने अवलोकन कर सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें