हमीरपुर जिले में सीआरपीएफ की महिला कर्मी ने मंगलवार शाम फांसी लगा ली। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। मृतक का इकलौता भाई गांव का प्रधान है। बिरखेरा निवासी जयराम यादव की पुत्री रजनी (27) का विवाह सात वर्ष पूर्व पंधरी गांव में हुआ था। दो वर्ष बाद ही पति से तलाक हो गया था।
वर्ष 2017-18 में उसे सीआरपीएफ में नौकरी मिल गई थी। वह लखनऊ में तैनात थीं। मृतक के चचेरे भाई रामफल ने बताया कि 15 पहले छुट्टी लेकर गांव आई थीं। बाद में रिश्तेदारी में बांदा के डिघौंट गांव मामा के पौत्र की शादी में शामिल होने गई थीं।
मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे घर लौटी। शाम चार बजे कमरे में फांसी लगा ली। महिला के भाई ग्राम प्रधान अशोक यादव आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। ग्रामीण ढांढस बंधाने उनके घर पहुंचे। थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है।