फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सीआरपीएफ महिला कर्मी ने फांसी लगाई, परिजन नहीं बता पाए आत्महत्या का कारण

Tue, 07 Jun 2022 10:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर में सीआरपीएफ की महिला कर्मी की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
रजनी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में सीआरपीएफ की महिला कर्मी ने मंगलवार शाम फांसी लगा ली। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। मृतक का इकलौता भाई गांव का प्रधान है। बिरखेरा निवासी जयराम यादव की पुत्री रजनी (27) का विवाह सात वर्ष पूर्व पंधरी गांव में हुआ था। दो वर्ष बाद ही पति से तलाक हो गया था।

विज्ञापन


वर्ष 2017-18 में उसे सीआरपीएफ में नौकरी मिल गई थी। वह लखनऊ में तैनात थीं। मृतक के चचेरे भाई रामफल ने बताया कि 15 पहले छुट्टी लेकर गांव आई थीं। बाद में रिश्तेदारी में बांदा के डिघौंट गांव मामा के पौत्र की शादी में शामिल होने गई थीं।

मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे घर लौटी। शाम चार बजे कमरे में फांसी लगा ली। महिला के भाई ग्राम प्रधान अशोक यादव आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। ग्रामीण ढांढस बंधाने उनके घर पहुंचे। थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। 

  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें