फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: शिकायत करने आए फरियादी ने कोतवाली में खाया जहर, मौत से मचा हड़कंप

Sat, 29 Jun 2024 05:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: शिकायत करने आए फरियादी ने कोतवाली में जहर खा लिया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इलाज के लिए जीप में लादकर जिला अस्पताल ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में पड़ोसियों की शिकायत लेकर सदर कोतवाली पहुंचे एक पीड़ित की सुनवाई न होने पर उसने शराब में जहर मिलाकर पी लिया। इससे पहले उसने कोतवाली के बाहर सड़क पर लेटकर हंगामा किया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। पड़ोसियों ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की थी। जिसकी वह शिकायत करने कोतवाली आया था।

विज्ञापन


मुख्यालय के चुनकी का डेरा निवासी अमर सिंह (50) शनिवार दोपहर सदर कोतवाली पहुंचा। यहां वह सड़क पर लेटकर पुलिस को गाली गलौज कर हंगामा करता रहा। फिर उसने पुलिस से कहा कि उसने सल्फास खाया है। इसके बाद ही अचानक वह उल्टी करने लगा। जिस पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। अमर सिंह के बेटे राजेश ने बताया कि उसके पिता के साथ पड़ोस के दो लोगों ने शुक्रवार शाम व शनिवार को गाली गलौज कर मारपीट की थी।

विज्ञापन

जिसकी शिकायत करने वह कोतवाली आए थे। जहां से कोतवाली पुलिस ने उन्हें भगा दिया। जिससे आक्रोशित होकर उन्होंने शराब में सल्फास मिलाकर पी लिया। सदर कोतवाली प्रभारी डीके मिश्रा ने बताया कि अमर सिंह कोतवाली के कोई अंदर नहीं आया और न ही कोई शिकायत की है। बाहर ही सड़क पर लेट गया। जिसकी सूचना पर वह स्वयं बाहर निकलकर गए और उसे जिला अस्पताल भेजा। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें