पुलिस टीम पर चलाई गोली
सोमवार देर रात, कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को मौदहा इंगोहटा रोड पर आरोपियों के होने की सूचना मिली। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिवेदी, उपनिरीक्षक विनेश गौतम, उप निरीक्षक मोहित कुमार, कांस्टेबल विजय कुमार, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार सहित एसओजी टीम ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर गोली चला दी।
दोनों के पैर में लगी गोली
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े। पुलिस ने तत्काल दोनों को दबोच लिया। घायल आरोपियों को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उनके पास से अवैध असलहे भी बरामद किए हैं।
रीवन हत्याकांड में शामिल थे बदमाश
कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपी रीवन हत्याकांड में शामिल थे। आरोपियों ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।